चांदवा: बटवाटोली निवासी युवक ने कीटनाशक खाया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
चंदवा के चकला पंचायत के बारवटोली निवासी डहरु भगत का 18 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण भगत घर में किसी बात को लेकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था।कुछ ही देर बाद घर मे ही लक्ष्मण भगत अचानक इधर उधर भागने लगा तब घर के लोगों ने देखा कि इसकी हालत खराब है।परिजनो ने आनन फानन में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया।