चांदवा: जिला परिषद बस पड़ाव ठेकेदारी के लिए डीसी को पत्र, ठेकेदारी लेने की इच्छा जताई
प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित जिला परिषद बस पड़ाव के ठेकेदारी के लिए जिला प्रशासन के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नीलामी डाक निकाला गया था। लेकिन किसी भी व्यक्ति के द्वारा डाक की बोली नहीं लगाई गई। इस पर समाजसेवी जमिल खान उर्फ़ बबलू खान ग्राम कुजरी चंदवा निवासी ने सोमवार की दोपहर करीब एक बजे डीसी को पत्राचार कर के इच्छा जताया।