चांदवा: सासंग उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मधुमक्खियों के हमले से एक दर्जन बच्चे घायल, एक को रेफर किया गया
चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में एक दर्जन छात्र घायल हो गए। घटना शनिवार को स्कूल समय के दौरान करीब ग्यारह बजे हुई। स्कूल के दूसरे तल्ले पर मधुमक्खियों का छत्ता था। किसी ने छत्ते के पास छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया।