श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में मनरेगा मजदूरों ने किया बड़ा प्रदर्शन, जिला परिषद का घेराव किया
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 15, 2026
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेतृत्व में श्रीगंगानगर तहसील क्षेत्र के 30 पंचायत मुख्यालयों पर मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे अलग-अलग प्रदर्शन किये। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर मजदूरों ने केंद्र व राज्य सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए पुरानी योजना को सशक्त बनाने और कार्य तुरंत शुरू करने की मांग की।