हमीरपुर: इंगोहटा क्षेत्र में गेहूं की फसल का औसत निकला आठ क्विंटल प्रति बीघा
रविवार को डिप्टी कलेक्टर शांतुन कुमार सिनसिनवार की देखरेख में इंगोहटा के गाटा संख्या 1027 के किसान ईश्वरदीन के खेत में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग की गई। उन्होंने बताया कि एक डिसमिल की गेंहू की फसल काटकर उत्पादन का आंकलन किया गया। गांव के राजस्व लेखपाल महेंद्र कुमार ने बताया कि एक डिसमिल फसल का उत्पादन 18 किग्रा निकला है।