हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सीओ सदर के साथ अर्धसैनिक बलों ने किया अतिसंवेदनशील बूथों का भ्रमण
रविवार को सीओ सदर राजेश कमल के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों ने सुमेरपुर कस्बा सहित अति संवेदनशील गांव देवगांव, पत्योरा डांडा, टेढ़ा, पंधरी आदि का भ्रमण करके ग्रामीणों को निडर होकर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गांवों के अतिसंवेदनशील बूथों को भी देखा गया। सीओ सदर ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार को आदेशित किया है कि वह अतिसंवेदनशील गांवों में लगातार नजर बनाये।