हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के भिलावां निवासी युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या ली।
शहर के भिलावां में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन पुत्रियों और एक पुत्र का पिता है। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भिलावां निवासी 45 वर्षीय बनवारी निषाद ने दोपहर 12 बजे के आसपास अपने सूने घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।