कुर्था: मुहर्रम को लेकर मानिकपुर थाना में शांति समिति की बैठक
Kurtha, Arwal | Jun 20, 2026 आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मानिकपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष स्मिता उपाध्याय ने की। उन्होंने लोगों से भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की।