सिमडेगा: सड़क हादसे में मृत युवक के शव का पुलिस ने सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम, बांसजोर में हुई थी घटना
सिमडेगा सदर अस्पताल में मंगलवार को 1:00 बजे पुलिस ने उड़ीसा निवासी अनुभव बागे नामक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि वह बांसजोर थाना क्षेत्र में किसी काम से बाइक में आया था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई थी जिसको झामुमो नेताओं के प्रयास पर पोस्टमार्टम कराया गया।