सरधना: कालंद चुंगी में छत पर गए युवक को विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई मौत
सरधना के कालंद चुंगी पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। दुकान के ऊपर सोलर पैनल लगाने के दौरान लोहे का पाइप पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। पाइप में करंट उतरते ही युवक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।