ललितपुर: थाना जखौरा क्षेत्र की महिला ने गांव के युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप
ललितपुर के थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है महिला के द्वारा बताया गया है कि वह घर पर अकेली थी तभी गांव में रहने वाला एक युवक उसके घर आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया।पीड़िता ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।