घाघरा: राजगीर: एएसआई सुमन तिर्की की आत्महत्या के बाद बिमरला बीयार बरटोली गांव पहुंचा शव, अंतिम संस्कार हुआ
Ghaghra, Gumla | Oct 15, 2025 घाघरा प्रखंड के बीमारला बियार बरटोली गांव में उस वक्त माहौल गमगीन हो गया जब गांव के लाल, एएसआई सुमन तिर्की का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचा। सुमन तिर्की का शव उनके छोटे भाई,एनएसजी कमांडो जॉन आजाद तिर्की और जीजा जी ने घटना स्थल राजगीर से गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं पूरे इलाके में मातम छा गया।