आनंदपुरी: डोकर में टापू से निकली अनोखी बारात: नाव में सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, आदिवासी लोकगीतों से गूंजा इलाका
बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र में एक ऐसी अनोखी बारात निकली जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ग्राम पंचायत डोकर के मालीपाड़ा गांव में माही-जाखम-कड़ाना बैक वाटर नदी के बीच बसे एक टापू से दूल्हे राजा नाव में सवार होकर अपनी दुल्हन लेने निकले।