जलालगढ़: प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच प्रस्तुत किए गए प्रगति पत्रक
शनिवार को करीब 1 बजे प्रखंड के अलग-अलग प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा एक से आठवीं तक में पढ़ने वाले सभी बच्चों के बीच प्रगति पत्रक का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर बच्चों के अभिभावक को भी बुलाया गया।