बहराइच: बहराइच बौडी थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर
बहराइच जिले में जिले के बौडी थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बौडी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हंसराज को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वही थानाध्यक्ष बौण्डी को निर्देशित किया गया है कि हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन रवाना करना सुनिश्चित करें।