बाड़ी: पेट्रोल पंप पर हुई चोरी के मामले में 2 चोरों को किया गया गिरफ्तार
Bari, Dholpur | May 16, 2026 बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने एक महीने पहले बसेड़ी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में थाने के एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरों से चोरी की गई नगदी, मोबाइल, अन्य सामान सहित घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है।