रॉबर्ट्सगंज: शक्तिनगर की कोटा बस्ती में रिहन्द जलाशय में डूबे दो किशोरों के शव बरामद
शक्तिनगर की कोटा बस्ती में रिहन्द जलाशय में डूबे दो किशोरों का शव पुलिस ने बुधवार शाम 5 बजे बरामद कर लिया। बता दे को मंगलवार को कोटाबस्ती निवासी 17 वर्षीय पीयूष सिंह और 16 वर्षीय अंकित कुमार दास अपने साथियों के साथ रिहन्द जलाशय में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।