बाढ़: बाढ़ के न्यू नाथचक मोहल्ले में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोग मामूली रूप से जख्मी
Barh, Patna | Oct 14, 2026 बाढ़ के न्यू नाथचक मोहल्ले में गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं, सिलेंडर वाले कमरे में रखा सामान और 10 हजार रुपए जलकर नष्ट हो गया। बुधवार को शाम लगभग 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने बताया कि गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।