मोरवा: मरीचा स्थित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
हलई थाना क्षेत्र के मरीचा में हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ ।बताया जाता कि इसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। काफी दिनों तक जर्जर रहने के बाद इस मंदिर का जीर्णोद्धार करते हुए हनुमान जी की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।