मोरवा: मरीचा पंचायत स्थित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
हलई थाना क्षेत्र के मरीचा में हनुमान मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा शनिवार की सुबह निकाली गई ।इसमें बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बताया जाता है कि तीन दिवसीय आयोजन के बाद मंदिर में पूजा अर्चना काम शुरू हो जाएगा।