फुलवरिया: फुलवरिया की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, मेगा शिविर के लिए 251 आवेदन प्राप्त, 16 जून को होगा आयोजन
फुलवरिया प्रखंड कि पंचायतों में आम लोगों की समस्याओं का समय से निष्पादन और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों की सुस्ती पर बीडीओ पूजा कुमारी ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे प्रखंड की तीन पंचायतों में विशेष जागरूकता को लेकर बैठक की। इस दौरान सीओ, BPRO समेत कई अधिकारी मौजूद।