संत श्री वीर शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती पर चित्तौड़गढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा सांवरिया विश्रांति गृह, किला रोड से प्रारंभ होकर मिठाई बाजार, गोलप्यौ और सुभाष चौक से होती हुई पुनः वहीं सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा ।