पुलिस अधीक्षक ने ईचाक और काटकमसांडी थाना सहित पेलावल ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना व ओपी प्रभारी को विधि-व्यवस्था मजबूत रखने, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आम लोगों से बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।