पथरिया: किन्द्रहो में तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, बेटे ने हत्या की आशंका जताई
पथरिया थाना क्षेत्र के किन्द्रहो गांव में 52 वर्षीय इस्माल खान का शव मंगलवार सुबह तालाब किनारे एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने छह साल पुराने जमीनी विवाद का हवाला देते हुए गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।