आज़मगढ़: आजमगढ़ में दशहरा पर्व पर 155 स्थानों पर रावण दहन, पुरानी कोतवाली के श्रीरामलीला में हुआ मुख्य कार्यक्रम
आजमगढ़ जिले के पुरानी कोतवाली स्थित श्रीरामलीला में दशहरा पर्व के अवसर पर राम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध किया। जिले में कुल 155 स्थानों पर रावण के पुतले जलाए गए। इस मौका पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को विजयदशमी की बधाई दी।