कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश ने अंबेडकर नगर व चमनगंज मोहल्ले में आरसीसी नाली व सीसी सड़क के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने रविवार शाम अंबेडकर नगर और चमनगंज मोहल्ले में आरसीसी नाली और सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे के करीब आयोजित किया गया।अंबेडकर नगर मोहल्ले में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर सभासद राजेश राय, रामकृष्ण केसरी, सुमित कुमार पांडेय, राजेश पटेल आदि रहे।