पेण्ड्रा: जीपीएम में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ, मरवाही विधायक रहे मुख्य अतिथि
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को जीपीएम अरपा सभा कक्ष में किया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शुभारंभ समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया।