गिरियक: पावापुरी रेलवे ओवरब्रिज पर बस-ट्रैक्टर की टक्कर में किसान की मौत
नालंदा जिले के पावापुरी रेलवे ओवरब्रिज पर बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के केवली गांव निवासी 55 वर्षीय अजय प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अजय प्रसाद ट्रैक्टर चालक कृष्णा मांझी के साथ बिहारशरीफ से रोटावेटर खरीदकर घर लौट रह