दादरी: सेक्टर 121 स्थित क्लिओ काउंटी में मां और बेटे ने की सुसाइड की कोशिश, आर्थिक तंगी बनी वजह
थाना फेज-3 में मां और बेटे में जहर खाकर मां सीमा गर्ग और बेटे सिद्धार्थ गर्ग ने बुधवार दोपहर 1 बजे सुसाइड करने का प्रयास किया। महिला पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वहां से दिल्ली रेफर किया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सुसाइड का कारण आर्थिक स्थिति बता रही है। परिवार सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी निवासी है।