जांजगीर: भीम रेजिमेंट ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की
जांजगीर-चांपा जिले में लंबे समय से बंद पड़ी सिटी बस सेवा को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर भीम रेजिमेंट ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपकर जल्द सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की।