मऊरानीपुर: गुरसराय थाना क्षेत्र में ससुराल बना मौत का घर, युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों का हंगामा, हत्या के गंभीर आरोप
गुरसराय थाना क्षेत्र के मढ़ोरी गांव में ससुराल में रह रहे छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी अनिल आदिवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।