हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने बिजली संकट पर जताई नाराज़गी, 14 जून से आंदोलन की चेतावनी दी
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने जुलु पार्क स्थित बिजली विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और खराब बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि 13 जून तक सुधार नहीं हुआ तो 14 जून को बड़ा आंदोलन होगा। कहा, जनता को 24 घंटे बिजली चाहिए, अब आश्वासन नहीं ठोस कार्रवाई जरूरी है। विधायक प्रदीप प्रसाद व रोशन चौधरी भी साथ थे।