मुरैना नगर: इंस्टाग्राम जॉब के जाल में फंसी छात्रा, ₹10.24 लाख की ठगी; मुरैना में साइबर ठगों का खेल उजागर
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर एक कॉलेज छात्रा से 10.24 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। गोपालपुरा निवासी हिमांशी राजपूत को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम जॉब का लालच दिया गया। रजिस्ट्रेशन व रिफंड के नाम पर ठगों ने उससे कई किश्तों में रकम ट्रांसफर करवा ली।छात्रा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।