घुवारा: माँ ने चूड़ियाँ बेचीं, बेटे ने पहनी वर्दी: गरीबी को मात देकर CISF जवान बना भगवां का अनिकेत, थाना प्रभारी ने किया सम्मान
छतरपुर जिले के नगर भगवां निवासी अनिकेत साहू ने SSC GD परीक्षा में सफलता हासिल कर CISF में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्थिक तंगी और कठिन पारिवारिक हालात के बावजूद अनिकेत ने हार नहीं मानी। मानसिक रूप से अस्वस्थ पिता और बाजार में चूड़ियाँ बेचकर परिवार पालने वाली माँ के संघर्ष को उन्होंने अपनी ताकत बनाया।