हैदरनगर: हैदरनगर पुलिस ने सलैयाटिकर के फरार अभियुक्त नंदा रजवार पर कसा शिकंजा, घर और सार्वजनिक स्थान पर चिपकाया इश्तेहार
नामज़द अभियुक्त नंदा रजवार, पिता अर्जुन रजवार, ग्राम सलैयाटिकर हैदरनगर के खिलाफ माननीय न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपकाकर उसे न्यायालय में शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।