शिवपुरी नगर: छोटी नोहरी के पास ऑटो चालक से लूटपाट, विरोध करने पर गाड़ी तोड़ी; वारदात CCTV में कैद
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटी नोहरी इलाके में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर 2 बजे सवारी छोड़कर लौट रहे एक ऑटो चालक को रास्ते में रोककर बदमाशों ने न केवल लूटपाट की, बल्कि मना करने पर उसके ऑटो में तोड़फोड़ भी कर दी। यह पूरी घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है।