भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में आंधी-बारिश से मौसम सुहावना, तापमान 26°C पर लुढ़का
भीलवाड़ा। बुधवार को दिनभर तेज धूप के बाद दोपहर में मौसम अचानक बदल गया। करीब आधे घंटे तक आंधी और तेज बारिश का दौर चला, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा और मौसम सुहावना हो गया।