मंझगांव थाना के कुषणुपुर गांव में बीती रात घर में घुस कर 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति एयर मार्शल पिंगुवा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया है।कृष्णुपुर गांव के मुंडा टोला में घटी इस घटना में रात 7 बजे एयर मार्शल पिंगुवा घर में अकेले खाना बना रहा था। इस दौरान पहुंचे अज्ञात व्यक्तियों ने कुल्हाड़ी अथवा अन्य धारदार हथियार से कनपटी पर वार कर हत्या कर दी।