शहडोल। बुढ़ार रोड स्थित धुरवार टोल प्लाजा पर रविवार, 27 सितंबर 2026 को हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस चौकी का शुभारंभ किया।
हाईवे यातायात पुलिस चौकी के माध्यम से बुढ़ार रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा आपात स्थिति में लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
नई पुलिस चौकी के शुरू होने से हाईवे क्षेत्र में यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
शुभारंभ के अवसर पर यातायात थाना प्रभारी अमित विश्वकर्मा, रक्षित निरीक्षक अनिरुद्ध मीणा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: पंडित कृष्णा मिश्रा | NHP भारत न्यूज़, शहडोल
.
.
.
.
#Shahdol #ShahdolNews #Dhurwar #DhurwarTollPlaza #BudharRoad #TrafficPolice #HighwayTrafficPolice #ShahdolPolice #RoadSafety #TrafficManagement
Fatehabad, Agra | Sep 27, 2026