मंदसौर: मंदसौर में ₹45 हजार की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर में 45 हजार की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार मंदसौर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 हजार रुपये की देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार (31), निवासी भोईवाड़ा को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।