भरथना: लखना कालिका देवी मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान महिला की गर्दन से सोने की चेन चोरी
बकेवर थाना लखना स्थित कालिका देवी मंदिर में दर्शनपूजन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन चोरी कर ली गई।पीड़िता सुरती यादव पत्नी कौशलेंद्र पाल सिंह, निवासी ग्राम प्रतापपुर, थाना जसवंतनगर की तहरीर पर बकेवर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोरी गई चेन की कीमत करीब 1.75 लाख है।