रायपुर में देर रात बर्थडे पार्टी का हंगामा, पुलिस से झूमा-झटकी, 4 युवक और 3 युवतियां गिरफ्तार
रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान तेज साउंड सिस्टम बजाकर हुल्लड़बाजी करने की शिकायत पर पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार, समझाइश के बाद दोबारा तेज आवाज में साउंड बजाने और पुलिस टीम के साथ कथित झूमा-झटकी, धक्का-मुक्की व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#RaipurNews #RaipurPolice #KotwaliPolice
#LateNightParty #ChhattisgarhNews