हुज़ूर: पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का अवलोकन किया, सीएम मोहन यादव की पहल बनी आकर्षण
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2026 वाराणसी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया | प्रधानमंत्री मोदी ने विधिवत पूजा -अर्चना कर देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की|