रॉबर्ट्सगंज: मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में पैथालॉजी और डेंटल विभाग की बिजली पिछले 12 घंटों से गुल, मरीजों ने किया हंगामा
मेडिकल कॉलेज सोनभद्र के सी ब्लॉक में स्थित पैथोलॉजी लैब और डेंटल विभाग की बिजली पिछले 12 घंटे से गायब है,बिजली बुधवार सुबह 11 बजे तक बहाल नहीं की जा सकी थी जिससे मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सैकड़ो मरीजों को उनकी पैथोलॉजी की रिपोर्ट नहीं मिल सकी, वही सैकड़ो मैरिज जो सैंपल देने आए थे वापस लौट गए,बिजली गुल होने से मरीजों के ब्लड सैंपल भी खराब हुए