बड़ागांव धसान: अवैध मुरम उत्खनन पर तहसीलदार का छापा, रास्ता रोकने के लिए सड़क पर डाली मिट्टी, दो ट्रैक्टर-जेसीबी जब्त
टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान में मंगलवार को अवैध मुरम उत्खनन पर तहसीलदार पलक जैन ने छापा मारा टीम को देखते ही अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक भागने लगे इस दौरान दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। छापेमारी के दौरान कुछ ट्रैक्टर चालकों ने टीम का रास्ता रोकने के लिए सड़क पर मुरम डाल दी और मौके से फरार हो गए। तहसीलदार ने पीछा कर दो ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा।