रामगढ़: सेंट्रल सौंदा पंचायत भवन में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित
सेंट्रल सौंदा पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया,जिसका विधिवत उद्घाटन पतरातु प्रखंड अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, मुखिया तिलेश्वर साव, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार पासवान, उपमुखिया कांति देवी नै संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में पंचायत सचिव अनिता टोप्पो भी शामिल रही।