असम में वायुसेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच वीर जवानों के शहीद होने का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि देश ने आज अपने पांच बहादुर सपूतों को खो दिया है। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजन को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।