Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

अगर टाइम पर एम्बुलेंस आजाती तो ये जिंदा होता 🥺..! Respect Girls help poor help animals #apsgurjar #viral #gwalior #help

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 26, 2026

MORE NEWS

करोड़ों की नल-जल योजना बनी शोपीस, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण | ChambalTV 

#Sheopur #Chambal #श्योपुर #MPNews

करोड़ों की नल-जल योजना बनी शोपीस, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण | ChambalTV #Sheopur #Chambal #श्योपुर #MPNews

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 26, 2026

नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए तीन स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

बाल सम्प्रेक्षण गृह, केन्द्रीय जेल और नशा मुक्ति केन्द्र में दी गई कानूनी व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ग्वालियर द्वारा शुक्रवार को बाल सम्प्रेक्षण गृह, केन्द्रीय जेल तथा विवेकानंद नशा मुक्ति केन्द्र, थाटीपुर में तीन विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, इससे बचाव के उपाय, नशा पीड़ितों के विधिक अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी गई।
 सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए।
 बाल सम्प्रेक्षण गृह में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री व्ही.पी.एस. चौहान ने बच्चों को नशीली दवाओं से होने वाले शारीरिक दुष्प्रभाव और उनसे बचाव के उपाय बताए। सचिव श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने नशा पीड़ितों तथा बच्चों के लिए उपलब्ध विधिक अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी।
 केन्द्रीय जेल में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अंकुर तिवारी ने बंदियों को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, उनसे होने वाली बीमारियों तथा एचआईवी/एड्स से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अदिति तिवारी ने भी नशे की रोकथाम और बचाव पर मार्गदर्शन दिया। सचिव श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बंदियों को नालसा की नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएँ योजना, प्ली बार्गेनिंग तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों से अवगत कराया।
 विवेकानंद नशा मुक्ति केन्द्र, थाटीपुर में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ऋषभ दीक्षित ने बच्चों और युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन, इसके सामाजिक दुष्प्रभाव तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। केन्द्र के संस्थापक ने भी नशीली दवाओं और उनकी अवैध तस्करी से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए तीन स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित बाल सम्प्रेक्षण गृह, केन्द्रीय जेल और नशा मुक्ति केन्द्र में दी गई कानूनी व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ग्वालियर द्वारा शुक्रवार को बाल सम्प्रेक्षण गृह, केन्द्रीय जेल तथा विवेकानंद नशा मुक्ति केन्द्र, थाटीपुर में तीन विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, इससे बचाव के उपाय, नशा पीड़ितों के विधिक अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। बाल सम्प्रेक्षण गृह में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री व्ही.पी.एस. चौहान ने बच्चों को नशीली दवाओं से होने वाले शारीरिक दुष्प्रभाव और उनसे बचाव के उपाय बताए। सचिव श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने नशा पीड़ितों तथा बच्चों के लिए उपलब्ध विधिक अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। केन्द्रीय जेल में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अंकुर तिवारी ने बंदियों को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, उनसे होने वाली बीमारियों तथा एचआईवी/एड्स से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अदिति तिवारी ने भी नशे की रोकथाम और बचाव पर मार्गदर्शन दिया। सचिव श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बंदियों को नालसा की नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएँ योजना, प्ली बार्गेनिंग तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों से अवगत कराया। विवेकानंद नशा मुक्ति केन्द्र, थाटीपुर में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ऋषभ दीक्षित ने बच्चों और युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन, इसके सामाजिक दुष्प्रभाव तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। केन्द्र के संस्थापक ने भी नशीली दवाओं और उनकी अवैध तस्करी से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है – श्री महेन्द्र सिंह यादव

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर “नशामुक्ति जागरूकता सेमिनार” आयोजित

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशामुक्ति जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बाल भवन, सिटी सेंटर में नशामुक्ति जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव एवं अध्यक्षता गंगा जगतगुरु अखाड़ा परिषद के संस्थापक जगतगुरु श्री आनंदेश्वर महाराज ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया, सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सुश्री नम्रता गुप्ता, डॉ. रश्मि मिश्रा, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, नारकोटिक्स विभाग के श्री आदित्य रंजन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री उमेश कुमार स्वर्णकार एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के श्री प्रहलाद सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने नशे के दुष्परिणामों का सशक्त मंचन कर उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने का प्रभावी संदेश दिया।
 कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।
 अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाकर नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।
 जगतगुरु श्री आनंदेश्वर महाराज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि "संयम, संस्कार और आध्यात्मिकता ही नशे से मुक्ति का सबसे प्रभावी मार्ग है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे।"
 अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया ने कहा कि "नशा मुक्ति केवल शासन का अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है। जब समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थान और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे, तभी नशामुक्त ग्वालियर एवं नशामुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।"
 सेमिनार में उपस्थित वक्ताओं डॉ. रश्मि मिश्रा, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, श्री आदित्य रंजन, श्री उमेश कुमार स्वर्णकार एवं श्री प्रहलाद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया।
 कार्यक्रम का संचालन रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम ने किया तथा श्री आकाश वशिष्ठ ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
 कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री महेंद्र सिंह यादव उपस्थित सभी लोगों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प दिलाया
 कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। 
#gwalior
#NashaMuktAbhiyan
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है – श्री महेन्द्र सिंह यादव अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर “नशामुक्ति जागरूकता सेमिनार” आयोजित अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशामुक्ति जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बाल भवन, सिटी सेंटर में नशामुक्ति जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव एवं अध्यक्षता गंगा जगतगुरु अखाड़ा परिषद के संस्थापक जगतगुरु श्री आनंदेश्वर महाराज ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया, सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सुश्री नम्रता गुप्ता, डॉ. रश्मि मिश्रा, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, नारकोटिक्स विभाग के श्री आदित्य रंजन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री उमेश कुमार स्वर्णकार एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के श्री प्रहलाद सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने नशे के दुष्परिणामों का सशक्त मंचन कर उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाकर नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। जगतगुरु श्री आनंदेश्वर महाराज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि "संयम, संस्कार और आध्यात्मिकता ही नशे से मुक्ति का सबसे प्रभावी मार्ग है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे।" अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया ने कहा कि "नशा मुक्ति केवल शासन का अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है। जब समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थान और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे, तभी नशामुक्त ग्वालियर एवं नशामुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।" सेमिनार में उपस्थित वक्ताओं डॉ. रश्मि मिश्रा, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, श्री आदित्य रंजन, श्री उमेश कुमार स्वर्णकार एवं श्री प्रहलाद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम ने किया तथा श्री आकाश वशिष्ठ ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री महेंद्र सिंह यादव उपस्थित सभी लोगों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प दिलाया कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। #gwalior #NashaMuktAbhiyan JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026