नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में दबंग युवक ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक के साथ की मारपीट, तोड़ा बस का शीशा
गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे नौगांवा तहसील क्षेत्र में मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना क्षेत्र में स्थित नहर पुल के पास का बताया जा रहा है। बस चालक उदयवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसके साथ वह उसके साथी के साथ दबंग युवक ने मारपीट की है।