बालाघाट: धपेरा मोहगांव में तकिये के नीचे मिली चूहामार दवा; महिला की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिले के धपेरा मोहगांव निवासी 61 वर्षीय तीजनबाई पति शिवराम तांडेकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा माना जा रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमा